Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

टाइटैनिक में जिस ‘दरवाजे’ पर चढ़कर बची थी रोज़ की जान

साल 1997 में आई फिल्म ‘टाइटैनिक’ लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट ने जबरदस्त एक्टिंग की थी. इस फिल्म को आज भी देखा जाता है. हॉलीवुड की ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके साथ ही फिल्म को कई ऑस्कर अवॉर्ड भी मिले थे. फिल्म में एक सीन है, जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया था. जब तैरता हुआ दरवाजा फिल्म में रोज का किरदार अदा करने वाली केट विंसलेट की जान बचा लेता है. लेकिन जैक की ठंडेपानी से मौत हो जाती है. अब जानकारी है कि उस दरवाजे की नीलामी की गई है.