Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

ऋतुराज सिंह ने किंग खान की दोस्ती पर कही थी ये बात

सोमवार रात यानी 19 फरवरी को मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह की अचानक मौत हो गई. उनकी मौत की खबर से फैन्स को झटका लगा है. वहीं, उनकी फैमिली भी सदमे में है. मिली जानकारी के अनुसार ऋतुराज की मौत मुंबई में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई. ऋतुराज ने करियर की शुरूआत ‘इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज वन्स’ फिल्म से की थी.

ऋतुराज सिंह और शाहरुख खान की गहरी दोस्ती रही है. दोनों की दोस्ती के खूब चर्चे भी थे. ऋतुराज दिल्ली के बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप में थे. इसी ग्रुप का हिसा शाहरुख भी थे. इस थियेटर ग्रुप में ऋतुराज, शाहरुख से एक साल सीनियर थे. इंटरव्यू में ऋतुराज ने शाहरुख संग अपनी दोस्ती पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि शाहरुख अक्सर उन्हें कहते थे- ‘तुम यहां क्या कर रहे हो? तुम इतने अच्छे एक्टर हो तुम्हें मुंबई में होना चाहिए.’