Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

कांतारा फिल्म में ऋषभ शेट्टी बनेंगे भगवान शिव

ऋषभ शेट्टी एक ऐसा नाम हैं जिन्हें कांतारा फिल्म के बाद दुनियाभर में पहचान मिल गई. इससे पहले वे सिर्फ साउथ की ऑडियंस के बीच ही पॉपुलर थे लेकिन इस फिल्म के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई. अब उनकी फिल्म कांतारा का प्रीक्वल आने जा रहा है. इसे लेकर फैंस की उत्सुकता अभी से ही बढ़ी नजर आ रही है. अब फिल्म के प्लॉट और स्टोरी को लेकर डिटेल्स आनी शुरू हो गई हैं. इस पार्ट में ऋषभ का किरदार कैसा होगा इसे लेकर खुलासा किया गया है.

इस फिल्म की अभी रिलीज डेट नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जून 2024 के बाद रिलीज की जा सकती है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें साउथ के एक अनूठे कल्चर की झलक देखने को मिलती है. इस फिल्म की कहानी के साथ लोगों ने कनेक्ट किया और शिवा के रोल में ऋषभ शेट्टी ने ऑडियंस को खूब इंप्रेस किया. अब इसके प्रीक्वल में ऋषभ के रोल को लेकर एक ट्विस्ट सामने आया है, रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में ऋषभ का किरदार भगावन शिव से प्रेरित हो सकता है.