Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

Haryana: करनाल के संस्थान में कट सॉइलर मशीन की जांच, पराली जलाने पर रोक की कोशिश

हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, यानी सीएसएसआरआई के शोधकर्ता जापानी कट सॉइलर मशीन की जांच कर रहे हैं। मशीन का इस्तेमाल पराली जलाने की समस्या दूर करने के लिए होगा। फसल अवशेषों के जलाने पर लगाम कसने के अलावा मशीन का मकसद खेती की उत्पादकता बढ़ाना है। कट सॉइलर मुख्य रूप से लवणीय मिट्टी की उपज बढ़ाती है। मशीन से कई दूसरी समस्याओं का समाधान भी हो सकता है। 

जांच के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि कट सॉइलर मशीन पराली को मिट्टी में मिलाने में कामयाब है। पराली प्राकृतिक रूप से मिट्टी में मिल जाती है और किसानों को उसे जलाने की जरूरत नहीं पड़ती। अधिकारियों ने बताया कि कट सॉइलर मशीन कम लागत में स्थानीय स्तर पर तैयार करने पर काम चल रहा है। मकसद है किसानों को इसके इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना और पराली जलाने पर लगाम कसना।