Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

शहीद दिवस को याद करके ममता ने CPIM पर साधा निशाना

21 जुलाई का दिन बंगाल के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर मनाने वाली है. इस दिन की बात करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPIM) पर निशाना साधा है. इसके अलावा उन्होंने इस दिन को पार्टी के लिए भावनात्मक मील का पत्थर कहा है.

31 साल पहले यानी 21 जुलाई 1993 के दिन को याद करते हुए ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सीपीआई(एम) पर हमला बोलते हुए कहा कि 31 साल पहले इसी दिन दमन के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में मैंने अपने साथियों को खो दिया था, इस दमनकारी शासन ने उन 13 मासूम लोगों की जान ले ली थी. उन्होंने इस दिन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि 21 जुलाई बंगाल के इतिहास में एक खूनों से भरा हुआ दिन है. कल फिर 21 जुलाई आ रही है., जो क बंगाल की लोक संस्कृति का एक ऐसा अंग है जिसे कभी अलग नहीं किया जा सकता है.