Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मसूरी में आपदा के बीच राहत, वैली ब्रिज खोला गया, आपूर्ति बहाल

मसूरी में मूसलधार बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने हालात को तेजी से संभाल लिया। मसूरी-देहरादून को जोड़ने वाला वैली ब्रिज अस्थायी रूप से खोल दिया गया है, जिससे जरूरी आपूर्ति बहाल हो गई है। एसडीएम राहुल आनंद स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। आपदा प्रभावितों को राहत राशि दी जा रही है और कालाबाजारी पर सख्ती बरती जा रही है। पर्यटकों ने भी प्रशासन की सराहना की है।