Breaking News

वेस्ट एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत $98 प्रति बैरल के पार पहुंची     |   कोकरोच जनता पार्टी ने कल देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया     |   24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील     |   संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा गैंग के गुर्गे वारिस पर NSA लगाई गई     |   उत्तरखंड: पेपर लीक आरोप के बाद यूटीयू बीटेक परीक्षा रद्द, सहायक प्रोफेसर पर केस     |  

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे

Mukesh Ambani Arrives at Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश विदेश से लोगों का आना जारी हैं. महाकुंभ मले में शामिल होने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी मंगलवार को अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे हैं. उनके साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटे, बहुएं और अन्य  सदस्यीय टीम भी है. प्रयागराज पहुंचने के बाद आक मुकेश अंबानी का परिवार गंगा में आस्था की डूबकी लगाएगा.

महाकुंभ में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी सहित उनका परिवार विशेष हेलिकॉप्टर से मेला क्षेत्र तक पहुंचा. फिर कार से कुंभ मेले तक पहुंचे. कुंभ मेले में शामिल होने का मुकेश अंबानी के साथ बेटे अनंत अंबानी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. एक वीडियो में बेटे अनंत अंबानी  के साथ मुकेश अंबानी दिखे. वहीं एक अन्य वीडियो में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी को भी मुकेश अंबानी और अनंत के साथ देखा गया है.

महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से शुरू है. जो  26 फरवरी तक चलेगा. 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम शाही स्नान होगा