Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

इन पांच फिल्मों के ऑफर को ठुकरा चुकी हैं रश्मिका मंदाना

साल 2016 में आई फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली रश्मिका मंदाना ने काफी कम समय में साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खूब पहचान बनाई है. उन्होंने तमिल पिक्चर ‘सुल्तान’, ‘चलो’, ‘चमक’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. हालांकि, साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा’ ने उन्हें पैन इंडिया एक्ट्रेस बना दिया और वो सबकी नजरों में आ गईं. वहीं बीते साल दिसंबर महीने में रिलीज हुई रणबीर कपूर की एनिमल से भी उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी.