Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे Ranveer Allahbadia, सीजीआई ने की खारिज अपील

 Ranveer Allahbadia FIR: इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया को अब सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। यूट्यूब पर एक कार्यक्रम में गलत टिप्पणी करने को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर के खिलाफ रणवीर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

एफआईआर के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए रणवीर के वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी, हालांकि कोर्ट ने ये मांग खारिज कर दी।

दो-तीन दिन में होगी सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने इन्फ्लुएंसर की ओर से पेश हुए वकील अभिनव चंद्रचूड़ की दलीलों पर गौर किया और कहा कि याचिका दो-तीन दिनों में सूचीबद्ध की जाएगी। अभिनव चंद्रचूड़ ने इस आधार पर तत्काल सुनवाई की मांग की कि अल्लाहबादिया को आज असम पुलिस ने तलब किया है।

कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट में माता-पिता और सेक्स पर पॉडकास्टर में अल्लाहबादिया ने गलत टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया। देश के विभिन्न हिस्सों में उनके और अन्य लोगों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं।