Breaking News

दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |   PM मोदी आज एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे     |   दिल्ली: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में     |   इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा किया     |   अमेरिका में नवरात्रि उत्सव के दौरान गोलीबारी की साजिश के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार     |  

फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए राम चरण, कलाई की सफल सर्जरी

अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग के दौरान दाहिनी कलाई में चोट लग गई थी, जिसके बाद कोयंबटूर के गंगा अस्पताल में उनकी सफल सर्जरी की गई। सर्जरी गंगा अस्पताल के चेयरमैन और जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एस. राजशेखरन की अगुवाई में हुई। कलाई की चोट जटिल होने के कारण अमेरिका के मियामी के मशहूर हैंड और रिस्ट सर्जन डॉ. एलेजांद्रो बादिया भी सर्जरी टीम में शामिल हुए।

डॉ. एस. राजशेखरन, डॉ. एलेजांद्रो बादिया, डॉ. प्रवीण भारद्वाज और विशेषज्ञों की टीम ने मिलकर राम चरण की सर्जरी पूरी की। राम चरण अब तेजी से ठीक हो रहे हैं और डॉक्टर उनकी सर्जरी के नतीजे से संतुष्ट हैं। अब वह कुछ समय तक रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरेंगे। इसके बाद ही वह अपने काम पर वापस लौटेंगे।

फिल्म ‘पेड्डी’ का निर्देशन ‘उप्पेना’ फेम निर्देशक बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू कर रहे हैं, जबकि माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स इसे प्रस्तुत कर रहे हैं।