Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

बिहार-बंगाल में रैली तो मध्य प्रदेश में रोड शो

लोकसभा चुनाव के आगाज के साथ ही प्रचार प्रसार का सिलसिला भी शुरू हो गया है. बीजेपी, कांग्रेस से लेकर तमाम राजनीतिक दल प्रचार में जुट गए हैं. वहीं मिशन 400 पार के लक्ष्य को पाने के लिए बीजेपी पूरी तैयारी में जुट गई है. प्रचार की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों ली है. दक्षिण से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान तक सभी राज्यों में पीएम धुंआधार प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को भी पीएम कई राज्यों का दौरा करेंगे.