Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

AFSPA को फिर से लागू करने के विरोध में इंफाल में निकाली रैली, पुलिस ने मार्च को रोका

मणिपुर के इंफाल में मंगलवार को पश्चिम जिले में कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए कई संगठनों के सदस्यों ने पूर्वोत्तर राज्य के कुछ हिस्सों में अफस्फा को फिर से लागू करने के विरोध में रैली निकाली। हालांकि, पूर्वोत्तर राज्य में हाल ही में हुई हिंसा के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू के आदेशों का उल्लंघन करते हुए जुलूस को पुलिस ने केसम्पट जंक्शन पर रोक दिया।

ऑल मणिपुर यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइजेशन (अमुको), पोइरेई लीमारोल मीरा पैबी अपुनबा मणिपुर और दूसरे संगठनों के सदस्यों ने जिले के क्वाकेथेल इलाके से रैली निकाली। प्रदर्शनकारी ने बताया कि रैली को रोके जाने से पहले उसने करीब 3.5 किलोमीटर की दूरी तय की।

अमुको के अध्यक्ष नांडो लुवांग ने कहा कि भारत सरकार ने छह पुलिस थानों में जबरन अफस्फा लगाया है। केंद्र ने हाल ही में हिंसा प्रभावित जिरीबाम सहित मणिपुर के छह पुलिस थाना क्षेत्रों में सशस्त्र बल (स्पेशल शक्तियां) अधिनियम को फिर से लागू कर दिया है।