Breaking News

कोलकाता से एक गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के लिए जासूसी करने का आरोप     |   विदेश से लौटते ही कल पीएम मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे     |   रोम: पीएम मोदी को खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान मिला     |   भोपाल: ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नहीं होगा, परिवार की याचिका कोर्ट से खारिज     |   केरलम में दूध के दाम चार रुपये बढ़े, एक जून से होंगे लागू     |  

पूर्व सीएम विजय रूपाणी को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे लोग, शहर के बाजार और स्कूल-कॉलेज बंद

Ahmedabad plane crash: गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार को अपने पूर्व विधायक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की याद में बंद रखा गया। 68 साल के रूपाणी गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाले 241 लोगों में शामिल थे। विजय रूपाणी की याद में राजकोट में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। शहर में स्कूल-कॉलेज भी बंद रहे।

राजकोट में पले-बढ़े विजय रूपाणी ने अपना राजनैतिक जीवन एबीवीपी कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया। इसके बाद वे राजकोट नगर निगम में पार्षद और राजकोट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने। रूपाणी 2016 से 2021 तक दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे। वे इस वक्त पंजाब के लिए बीजेपी के प्रभारी थे।