Breaking News

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती     |   महाराष्ट्र: नांदेड़ में अकाली नेता सुखबीर बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया     |   महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए     |   बिहार: भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद, एक परिजन को सरकारी नौकरी- CM सम्राट     |   क्रीमिया में जोरदार धमाका, चपेट में आने से रूसी सैन्य अधिकारी की मौत     |  

सूरत में राजस्थान दिवस पर विश्व कीर्तिमान बनाने की कोशिश, 11,000 नृत्यांगनाओं ने किया घूमर नृत्य

Gujarat: रविवार यानी 30 मार्च को राजस्थान दिवस था। राजस्थान इसी दिन साल 1949 में अस्तित्व में आया था। तब से हर साल इस दिन राजस्थान दिवस मनाया जाता है। इस बार गुजरात के सूरत में करीब 11 हजार महिलाओं ने राजस्थान का मशहूर घूमर नृत्य पेश किया। ये विश्व कीर्तिमान बनाने की कोशिश थी।

इसका आयोजन सूरत के एक युवा राजस्थानी संगठन ने किया था। संयोग से इसी दिन चैत्र नवरात्रि का पहला दिन भी था। घूमर नृत्य का लुत्फ उठाने हजारों लोग पहुंचे। पिछला रिकॉर्ड जयपुर में बना था। उस समय पांच हजार 100 महिलाओं ने एक साथ घूमर नृत्य किया था। आयोजकों की मंशा इस रिकॉर्ड को तोड़ना था।

आजादी से पहले राजस्थान को राजपुताना कहा जाता था। यहां राजपूत राजाओं के 22 रजवाड़े थे। कुछ जगहों पर अंग्रेजों का सीधा शासन था।