Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

Delhi-NCR में बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इसी के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। आरडब्ल्यूएफसी ने कहा, ‘‘पूरे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में अगले दो घंटे के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और (30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ) आंधी की संभावना है।’’ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले दो दिन में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है और उसके बाद बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। लगातार बारिश से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।