Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

बिहार से लेकर राजस्थान तक बारिश, UP के 40 जिलों में अलर्ट

देश के कई इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी और उमस झेलनी पड़ है, कुछ क्षेत्रों में थोड़ी बारिश से हल्की-फुल्की राहत है. उमस से परेशान लोग मानसून आने के बाद बारिश के इंतजार में हैं. वहीं मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण जल जमाव से लोग बेहद परेशान हैं, पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ से लोग प्रभावित है. कहीं पानी की बूंदें टपक कर रह जा रही हैं, तो कहीं अथाह जल वर्षा हो जा रही है. बारिश को लेकर मौसम विभाग की तरफ से भविष्यवाणी की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 जुलाई को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज और कल तेज बारिश हो सकती है. वहीं आगरा, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के इलाकों में आने वाले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.