Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और आंधी का अनुमान, दिल्ली-NCR के लिए अलर्ट जारी

Delhi: गर्मी से तप रहे देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है। कुछ इलाकों में हुई बारिश और गरज के साथ पड़े छीटों से पारा नीचे आ गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक देश के कई इलाकों में हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में भी इसी तरह की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को इस इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

मौसम में बदलाव के चलते, उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री कम रहने की संभावना है, मई में मौसम विभाग ने देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया है।