Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

रेलवे सेफ्टी कमिश्नर ने तमिलनाडु में रेल हादसे वाली जगह का मुआयना किया

रेलवे ट्रेन हादसे के बाद से लगातार इस मामले की तहकीकात कर रहा है कि आखिर कैसे ये दुर्घटना हुई। रेलवे ने बताया कि सुरक्षा के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को चेन्नई के निकट कावराईपेट्टई रेल हादसे वाली जगह का निरीक्षण किया। दक्षिणी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एम. सेंथमिल सेल्वन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सीनियर अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।

इसमें बेंगलुरू के दक्षिणी सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ए. एम. चौधरी ने ट्रैक, प्वाइंट और ब्लॉक, सिग्नल, स्टेशन इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम, नियंत्रण पैनल और दूसरे अहम सुरक्षा, सिग्नल और ऑपरेशन के अधिकारी थे।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रात करीब 8:30 बजे यहां के निकट कावराईपेट्टई में एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इसके बाद यात्रियों को बसों से पोन्नेरी और फिर दो ईएमयू स्पेशल ट्रेनों से चेन्नई सेंट्रल ले जाया गया।