Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को निलंबित करने की मांग की है।

बीजेपी ने राहुल के खिलाफ शिकायत करते हुए अनुरोध किया है कि उनका एक्स अकाउंट तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद आपत्तिजनक कंटेट को हटाने की मांग की है।

इसके अलावा पार्टी ने चुनाव आयोग से यह भी अनुरोध किया है कि राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कर और आपराधिक मुकदमा शुरू करने के लिए राजस्थान के मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्देश जारी किया जाए।