Breaking News

हिमाचल: सोलन के पास एक चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दो लोग घायल     |   AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं: CM रेखा गुप्ता     |   पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का बड़ा आदेश, अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO मिलेगा     |   पीएम मोदी का नया संदेश, बोले- 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं     |   'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', पीएम मोदी ने Instagram पर की अपील     |  

आज पुंछ दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, PAK हमलों के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके का दौरा करेंगे. इस दौरान वो हालिया पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए और प्रभावित लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल यानी 24 मई को पुंछ का दौरा करेंगे, जहां वो हाल ही में पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे. उन्होंने आगे कहा, इससे पहले, 25 अप्रैल को राहुल गांधी श्रीनगर गए थे, जहां उन्होंने पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में घायल लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से मुलाकात की थी. उन्होंने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी.

हमले के बाद पिछले महीने जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने कहा था कि आतंकवादी हमले के पीछे की सोच देश के लोगों को विभाजित करने की थी और यह जरूरी है कि भारत आतंकवाद को हमेशा के लिए हराने के लिए एकजुट हो. पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ सबक सिखाने के लिए भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था और उनको तबाह कर दिया था. भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखला गया था इसी के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस फायरिंग में सबसे ज्यादा गोलीबारी पुंछ में ही की गई थी.

भारत के ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किए जाने के बाद पाकिस्तान से भी नाकाम जवाबी हमला किया गया. 8 मई से लेकर 10 मई दोनों देशों ने एक दूसरे पर मिसाइलें दागी. इस दौरान पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई, मिसाइलों और ड्रोन हमलों में 27 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हुए. हालांकि, 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ और दोनों तरफ से हमला रोक दिया गया.