Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

राहुल गांधी की ‘विजय संकल्प यात्रा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ‘विजय संकल्प यात्रा’ की शुरुआत हरियाणा के अंबाला से की. कांग्रेस ने दलित वोट में सेंध लगाने और वोट बैंक को अपनी तरफ करने के लिए यात्रा की रणनीति अपनाई है. दरअसल, हरियाणा चुनाव में बीजेपी जाट Vs नॉन जाट का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश में जुटी है. साथ ही वो जनता के बीच यह संदेश दे रही है कि वोट कांग्रेस को नहीं हुड्डा (जाट नेता) को जाएगा. इसी नैरेटिव को कांग्रेस तोड़ना चाहती है. इसलिए राहुल गांधी की यात्रा निकालने की तैयारी की गई.