Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर की जनता को कहा शुक्रिया, हरियाणा के नतीजों पर बोली ये बात

जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "जम्मू कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।"

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर राहुल गांधी ने कहा, "हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। हक का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का ये संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज बुलंद करते रहेंगे।"

जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल की है। दोनों पार्टियों ने 48 सीटें हासिल की हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत हासिल की है। 

जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें है। वहीं, बीजेपी को 29 सीटें मिली हैं। जेकेपीडीपी को तीन, जेपीसी को एक, सीपीआई (एम) को एक, आम आदमी पार्टी को एक और सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

बात करें हरियाणा की तो यहां बीजेपी को बहुमत मिला है। 90 सीटों वाले हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। दो आईएनएलडी और तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं।