Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

झारखंड में राहुल गांधी ने दी चुनावी गारंटी, कहा- महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये

Jharkhand: कांग्रेस ने सत्ता में आने पर झारखंड की सभी महिलाओं के बैंक खाते में 2,500 रुपये देने का वादा किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को जमशेदपुर में चुनावी रैली में गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने का भी वादा किया। साथ ही, उन्होंने 15 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज प्रदान करने वाली स्वास्थ्य योजना का भी वादा किया।

कांग्रेस झारखंड चुनाव में जेएमएम, आरजेडी और वामदलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को चुनाव है और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।