Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

राफा के हालात बेहद चिंताजनक

भारत ने दक्षिणी गाजा के राफा शहर पर इजराइली हमले में आम नागरिकों की मौत को दिल दहलाने वाली घटना बताया। इसके साथ ही भारत ने लड़ाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने की बात कही। 

गाजा के अधिकारियों ने बताया कि 26 मई को हुए हवाई हमले में 45 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर लोग तंबुओं में रह रहे थे। 

इस हमले से दुनिया भर में भारी आक्रोश फैल गया और यहां तक कि इजराइल के कुछ करीबी सहयोगियों ने भी इसकी आलोचना की। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि राफा में रिफ्यूजी कैंप में नागरिकों की दिल दहलाने वाली मौत हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है। 

उन्होंने कहा कि हमने लगातार आम नागरिकों की सुरक्षा और संघर्ष में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के सम्मान करने की बात कही है। 

हमास के सात अक्टूबर को इजराइली शहरों पर हमले के जवाब में इजराइल ने गाजा में अपना सैन्य अभियान शुरू किया। 

हमास ने इजराइल में लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी तथा 220 से अधिक लोगों को अगवा कर लिया। इनमें से कुछ को युद्ध विराम के दौरान रिहा किया गया। इसके जवाब में इजराइल की सैन्य कार्रवाई में करीब 35 हजार लोग मारे गए हैं।