Breaking News

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद के निधन पर RSS ने जताया दुख

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का मंगलवार रात निधन हो गया. उनके निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने दुख जताया है. RSS प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि मुक्तात्मा स्वामीजी की प्रेरक स्मृति को हम नम्रतापूर्वक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि रामकृष्ण मठ का महान कार्य अपने संकल्प व भावधारा के साथ निरंतर बढ़ता रहे.