Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

Odisha: पुरी में मशहूर रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, 27 जून को होगी रथ यात्रा

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। लय में बंधी हथौड़े और छेनी की आवाज वातावरण में गूंज रही है। कुशल कारीगर देवताओं को ले जाने वाले रथ तैयार करने में जोरशोर से जुटे हैं। रथ यात्रा 27 जून को होगी। त्रिदेव - भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का मशहूर स्नान अनुष्ठान 11 जून को होगा।

ओडिशा सरकार ने रथ यात्रा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए उप-मुख्यमंत्री प्रवती परिदा के नेतृत्व में मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया है। अधिकारियों ने बताया कि समिति की मुख्य जिम्मेदारी त्योहार से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सही तरीके से निष्पादित करना, सरकारी क्रियाकलाप की निगरानी और मार्गदर्शन करना है।