Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

पंजाब सरकार ने शुरू किया ‘इंग्लिश एज’ कार्यक्रम, सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षा पर फोकस

पंजाब सरकार ने एक कार्यक्रम शुरू किया है जो सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी भाषा सीखने पर जोर देगा। 'इंग्लिश एज' का आधिकारिक शुभारंभ मंगलवार को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में हुआ, जहां दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। राज्य का मकसद सरकारी स्कूलों के छात्रों को अंग्रेजी में दक्ष बनाना है ताकि वे विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। ये कार्यक्रम कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के लिए है।