Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को किया अरेस्ट, AAP पर बरसी कांग्रेस

चंडीगढ़: पंजाब में कांग्रेस ने गुरुवार को अपने विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर कहा है कि भगवंत मान सरकार ने सभी प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया है।
 
पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, "उनके (पुलिस के) पास कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं था। मैं केंद्र शासित प्रदेश (चंडीगढ़) पुलिस से निराश हूं। पंजाब पुलिस बिना वारंट के सीधे किसी के घर में प्रवेश नहीं कर सकती। कानून कहता है कि पहले उन्हें चंडीगढ़ एसएसपी से अनुमति लेनी होगी और फिर जिस सेक्टर में सुखपाल सिंह खैरा का घर है, उस इलाके के थाने के एसएचओ को वारंट जारी करना होता है। उसके बाद ही स्थानीय पुलिस के साथ गिरफ्तारी की जा सकती है। आज पंजाब पुलिस अपने अमानवीय व्यवहार के लिए मशहूर है।"

उन्होंने कहा, "सुखपाल सिंह खैरा की जमानत के लिए हमें जिस भी अदालत में जाना होगा, हम जाएंगे। मैं भगवंत मान को एक बात बताना चाहता हूं कि सरकार हमेशा के लिए नहीं रहती है। मैं इस गैर-लोकतांत्रिक प्रवृत्ति की कड़ी निंदा करता हूं।" 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने 2015 के ड्रग्स मामले में गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की एक टीम ने सुबह करीब छह बजे खैरा के चंडीगढ़ आवास पर छापा मारा।