Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस पर पंजाब किंग्स की रोमांचक जीत

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला रोमांचक था। पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइंस को तीन विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स की जीत में शशांक सिंह की नाबाद हाफ सेंचुरी और आशुतोष शर्मा की 17 गेंद में 31 रन की तूफानी पारी का अहम योगदान रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद हाफ सेंचुरी बनाई और टीम को चार विकेट पर 199 रन तक पहुंचाया। शुभमन गिल ने 48 गेंद में 89 रन बनाए। ये इस सीजन में अभी तक उनका सबसे ज्यादा स्कोर है। उनकी पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल थे।

जवाब में पंजाब ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन प्रभसिमरन सिंह को 35 रन पर नूर अहमद ने पवेलियन भेज दिया। आशुतोष का क्रीज पर आना टीम के लिए किसी वरदान से कम नहीं था। शशांक और आशुतोष दोनों ने जीटी के गेंदबाजों को मैदान के अलग-अलग हिस्सों में पटखनी दी। जीटी की कुछ खराब फील्डिंग का भी उन्हें फायदा मिला।