Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित फिरोजपुर का किया दौरा

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यपाल कटारिया ने बाढ़ प्रभावित जिलों के अपने दौरे की शुरुआत फिरोजपुर से की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए जारी राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समयबद्ध सहायता और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में फिरोजपुर की उपायुक्त दीपशिखा शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, राज्यपाल कटारिया मंगलवार को ही बाद में तरनतारन का दौरा करेंगे। वह बुधवार को अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट तथा इसके अगले दिन होशियारपुर और श्री आनंदपुर साहिब का दौरा करेंगे।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ-साथ मौसमी छोटी नदियों में पानी उफान पर है जिससे पंजाब के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

बाढ़ से अब तक गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर सहित कुल 12 जिले प्रभावित हुए हैं।