पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने बताया कि हेरोइन की बरामदगी के सिलसिले में कपूरथला जिले के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ सीपा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा, “मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत मिली। पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।”
यादव के मुताबिक, एएनटीएफ ने खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में हेरोइन बरामद की है। यह खेप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन वाले तस्करों ने भेजी थी। गिरफ्तार आरोपी संदीप के खिलाफ पहले से ही मादक पदार्थ से संबंधित पांच मामले दर्ज हैं। संदीप हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है।
पंजाब: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 50 किलोग्राम हेरोइन बरामद
You may also like
बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दें: सीएम योगी.
बच्चों को पौष्टिक भोजन देने पर योगी सरकार का जोर, परोसने से पहले दो लोग करेंगे गुणवत्ता की जांच.
यूपी की 58 हजार ग्राम पंचायतें तकनीक से तैयार करेंगी विकास का रोडमैप, कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग.
धनतेरस पर यूपी की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों और व्यापारियों का होगा सम्मान.