Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पंजाब AGTF ने लॉरेंस गैंग के दो मोस्ट वांटेड शूटर्स को किया गिरफ्तार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने शंभू गांव के पास पटियाला-अंबाला हाईवे से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या करने के बाद वे नेपाल भाग गए और पंजाब में एक सनसनीखेज अपराध करने के लिए विदेशी आकाओं के निर्देश पर वापस लौटे थे। 

दोनों आरोपियों के खिलाफ पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में विभिन्न आपराधिक कानूनों सहित 15 से अधिक जघन्य अपराध के मामले दर्ज हैं। वे हाल ही में फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या में भी वांछित थे। आरोपियों से एक ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों पर थाना राज्य अपराध, एसएएस नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।