Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

पुणे एयरपोर्ट का नाम बदला, तुकाराम महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगी पहचान

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे हवाई अड्डे का नाम जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में ये निर्णय लिया गया और प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। 

राज्य मंत्रिमंडल ने एयरपोर्ट का नाम बदलने के केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मोहोल पुणे से ही हैं। मोहोल ने बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी की महायुति सरकार को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘धन्यवाद महायुति सरकार। धन्यवाद देवेंद्र (फडणवीस) जी। पुणे में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज एयरपोर्ट करने के लिए आज पहला कदम उठाया गया है और मेरे प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई। इसे अब आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।’’ संत तुकाराम भक्ति आंदोलन के प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक कवि थे। उनका जन्म पुणे जिले में हुआ था।