Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

कटरा में संघर्ष समिति की भूख हड़ताल, रोपवे परियोजना बंद करने की मांग पर अड़े

जम्मू कश्मीर में रियासी जिले के कटरा में पुलिस ने बुधवार को कई लोगों को हिरासत में लिया। वे माता वैष्णो देवी के आधार शिविर में प्रदर्शन कर रहे थे। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने बुधवार से 72 घंटे के बंद का ऐलान किया था। उनकी मांग प्रस्तावित रोपवे परियोजना स्थगित करना है। रोपवे ताराकोट मार्ग से मंदिर की ओर जाने वाली सांझी छत तक के लिए प्रस्तावित है।

गुरुवार को प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनकी मांग थी, हिरासत में लिए गए लोगों को फौरन रिहा करना। हड़ताल की वजह से कटरा में व्यापारिक गतिविधियां और यातायात बंद रहे। प्रदर्शनकारी रोपवे परियोजना बंद करने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि रोपवे शुरू होने से पोनी वालों, पिट्ठू वालों और दुकानदारों का कारोबार बर्बाद हो जाएगा। 

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पिछले महीने रोपवे बनाने की योजना का ऐलान किया था। ये पहल बुजुर्गों, बच्चों और पहाड़ी पर 13 किलोमीटर लंबी यात्रा करने में असमर्थ लोगों की सहूलियत के लिए प्रस्तावित है।