Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

Manipur: इंफाल में युवक के लापता होने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू, तलाश में जुटी पुलिस

मणिपुर के इंफाल में मैतेई समुदाय के युवक के लापता होने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। 20 साल का युवक रविवार दोपहर को चार पहिया वाहन से अपने घर से निकला था। अधिकारियों ने बताया कि युवक की मां ने इंफाल पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि उसका वाहन आखिरी बार बिष्णुपुर जिले में कुकी बहुल कांगपोकपी जिले के पास चिनीकॉन के पास देखा गया था। युवक इंफाल पश्चिम जिले के केसम्पट का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि लापता युवक का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। 

इस बीच, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के महासचिव थौनाओजम महेश्वर ने मीडिया से कहा, "हमने लापता युवक के संबंध में डीजीपी से मुलाकात की है, जो मेरे इलाके के पास का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उसका मोबाइल लोकेशन भी कुकी बहुल जौजांगटेक इलाके (कांगपोकपी जिले) के पास पाया गया है। हालांकि, अभी सही जगह का पता नहीं चल पाया है।" 

2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 30 से ज्यादा मैतेई युवा कथित तौर पर लापता हो गए हैं। मई 2023 से इंफाल घाटी में मैतेई और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समूहों के बीच जातीय संघर्ष में 250 से ज्यादा लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए।