Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

प्राइम वीडियो ने काजोल और ट्विंकल खन्ना के साथ नया ‘टॉक शो’ शुरू करने की घोषणा की

प्राइम वीडियो ने मंगलवार को अपने आगामी टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ की घोषणा की, जिसमें अभिनेत्री काजोल और अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना मेजबान की भूमिका में होंगी। बनिजय एशिया द्वारा परिकल्पित और निर्मित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के सबसे बड़े नामों की अतिथि सूची को शामिल करने का वादा किया गया है। ‘‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ एक साहसिक, शानदार एवं बेबाक ‘टॉक शो’ होगा और इसकी मेजबान इसे विशेष अंदाज में पेश करेंगी।’’

प्राइम वीडियो, इंडिया के निर्देशक निखिल मधोक ने कहा, ‘‘हमें ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह अपनी तरह का पहला ‘टॉक शो’ है, जिसकी मेजबानी भारतीय मनोरंजन जगत की दो सबसे शानदार हस्तियां करेंगी और यह कार्यक्रम इस शैली को नया आयाम देगा।’’ बनिजय एशिया की मुख्य विकास अधिकारी मृणालिनी जैन ने कहा, ‘‘मूल रूप से, यह काजोल और ट्विंकल के तेज-तर्रार व्यक्तित्व की प्रस्तुति होगी—विशिष्ट, निडर और ताजगी से भरपूर।’