राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को तुलामासा पूजा के अंतिम दिन सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर के दर्शन करेंगी। राज्य सरकार को राष्ट्रपति के पहाड़ी मंदिर में शाम को पूजा-अर्चना करने की योजना की जानकारी दी गई है। इसके बाद राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम जाएंगीं। केरल दौर के वक्त राष्ट्रपति मुर्मू पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज की प्लेटिनम जयंती समारोह में भी शामिल होंगीं। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है और राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। जंगल के बीच स्थित सबरीमला मंदिर 18 से 22 अक्टूबर तक तुलामासा पूजा के लिए श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को सबरीमाला मंदिर में करेंगे दर्शन
You may also like
ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म 'हनुमान अंश', 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे दर्शक.
164 साल पहले आज ही के दिन हुआ था आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का निधन, रंगून में ली थी अंतिम सांस.
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएं.
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, 44 से अधिक मामलों का है आपराधिक रिकॉर्ड.