Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से तीन दिनों के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी। खास बात यह है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है। जन्मदिन के मौके पर वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी। वह राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी। इसके अलावा इसी दिन राष्ट्रपति राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी।

बताया गया कि 19 जून को राष्ट्रपति एक एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी और राष्ट्रपति निकेतन में स्टाफ क्वार्टरों, अस्तबलों और बैरकों का शिलान्यास करेंगी। 20 जून को वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी और आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया एवं स्मारिका दुकान जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी। वहीं राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी। राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन 24 जून, 2025 से जनता के दर्शन के लिए खुले रहेंगे।

20 जून को, राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी, जहां वह एक प्रदर्शनी एवं मॉडल स्कूल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन करेंगी और विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी। उसी शाम राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक डाक टिकट जारी करेंगी। 21 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य पुलिस लाइन मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लेंगी।