Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

पटना के गांधी मैदान में भव्य 'रावण दहन' की तैयारियां शुरू

बिहार के पटना में आज दशहरा पर गांधी मैदान में भव्य रावण दहन के लिए तैयारी हो रही है, जहां इसे देखने के लिए हजारों लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है। प्रशासन ने दर्शकों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के तहत बैरिकेड्स लगा दिए हैं और रावण दहन की अंतिम तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजकों के मुताबिक रावण दहन समारोह से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, जिनमें पौराणिक कथाओं का नाट्य रूपांतरण और रात के आकाश को जगमगाने वाली पर्यावरण अनुकूल आतिशबाजी शामिल होगी।

आयोजन की इस तैयारी में पर्दे के पीछे मुस्लिम समुदाय के भी कई कारीगर शामिल हैं, जो विशाल पुतलों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। उनका ये काम कई लोगों के लिए धार्मिक सीमाओं से ऊपर उठकर भाईचारे का प्रमाण है। गांधी मैदान में रावण दहन के इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई विशिष्ठ लोग और हजारों आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। दशहरा का ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।