Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

कचरे के ढेर में मिला बेशकीमती हीरे का हार

जरा सोचिए, कचरे के ढेर में अगर आपको लाखों की कीमत का हीरे का हार मिल जाए. कोई भी हीरे का हार पाकर खुशी से झूम उठेगा. लेकिन अगर अपना ही हीरे का हार जो कि खो गया हो, वो वापस मिल जाए तो खुशी दोगुना बढ़ जाएगी. तमिलनाडु के चेन्नई में ऐसा ही कुछ हुआ. एक शख्स ने गलती से घर में रखा हीरे का हार कूड़े में फेंक दिया. लेकिन जब उसे यह याद आया तो देर हो चुकी थी. शख्स ने नगर निगम कॉर्पोरेशन टीम से हीरे का हार ढूंढने में मदद मांगी.