Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

कोंडागांव के कुम्हार अशोक बनाते हैं 'जादूई दीया', 24 घंटे तक आंगन को करेगा रोशन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले के कुमाहरपारा गांव में रहने वाले अशोक चक्रधारी अपने अनोखे दीये बनाने के लिए मशहूर हैं। जादूई दीयों के नाम से मशहूर इनके दीये कई शहरों में सप्लाई होते हैं। ये जादूई दीये इसलिए खास हैं क्योंकि इन्हें एक बार तेल भरकर 24 घंटे तक जलाया जा सकता है। 

अशोक चक्रधारी पिछले पांच साल से ये दीये बना रहे हैं। इस दीये में एक एक बूंद करके तेल गिरता है और वो कई घंटों तक जलता रहता है। अशोक की पत्नी समलदाई भी उनके साथ बराबर मेहनत करके इन दीयों को बनाती हैं। उनका कहना है कि बाजार में इलेक्ट्रिक लाइटों के अलावा कई विकल्प होने के बावजूद, देर तक जलने वाले इन दीयों की काफी मांग है। 

24 घंटे जलने वाले इन दीयों की बंपर बिक्री होने के बाद अब अशोक चक्रधारी ऐसा जादूई दीया बनाने की तैयारी में जुटे हैं जो करीब 10 से 11 दिन तक जल सकता है। अशोक चक्रधारी इन दीयों के अलावा मिट्टी के लैंप, डिनर सेट के साथ ही कई सजावटी प्रोडक्ट भी बनाते हैं। अपने इसी हुनर की वजह से वे मार्केट में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।