Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Jharkhand: कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा की 38 सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की साख दांव पर

झारखंड में बुधवार को दूसरे और आखिरी राउंड की वोटिंग हो रही है। राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा की 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 12 जिलों में 14 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए है। जहां शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। हालांकि 31 बूथ ऐसे हैं जहां चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। 

राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के बूते सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है। जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए राज्य में वापसी का सपना देख रहा है। दूसरे दौर में करीब एक करोड़ 23 लाख वोटर मतदान कर रहे हैं। इनमें तकरीबन 61 लाख महिला और 147 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। 

दूसरे राउंड में करीब 528 उम्मीदवार मौदान में है। सूबे के मुखिया और जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी की किस्मत दांव पर है। बीजेपी भी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। झारखंड में पहले दौर की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।