Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

RSS नेता इंद्रेश कुमार के अंहकार वाले बयान पर गरमाई सियासत

पुणे के पोर्शे कांड को भला कौन भूल सकता है. पोर्शे कार चला रहे नाबालिग रईसजादे ने पिछले महीने बाइक सवार दो इंजीनियरों को कुचल दिया था. इस कारण दोनों इंजीनियरों की मौत हो गई थी. मामले में अभी भी जांच जारी है. इस बीच अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 18-19 मई की रात को नाबालिग आरोपी और उसके 15 दोस्तों ने दोनों पब (Pub) में 90 हजार रुपये खर्च किए थे. नाबालिग आरोपी ने 48 हजार रुपये खर्च किए. जबकि, बाकी के 42 हजार रुपये उसके दोस्तों ने दिए. मामले में पुणे क्राइम ब्रांच ने नाबालिग के इन 15 दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं