Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

J-K: श्रीनगर की डल झील में मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू, पुलिस और SDRF ने नाव के साथ किया अभ्यास

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर पुलिस ने मंगलवार को पर्यटक पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों के साथ मिलकर डल झील में एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस ड्रिल में नाव पलटने या डूबने की घटनाओं जैसे आपातकालीन हालातों के लिए तैयारियों पर फोकस किया गया। साथ ही ये सुनिश्चित किया गया कि बचावकर्मी ऐसी स्थितियों में उठाए जाने वाले कदमों से वाकिफ हों।

जरूरी संसाधनों और उपकरणों से लैस टीमों ने वास्तविक जिंदगी की आपातकालीन स्थितियों के मुताबिक बचाव और प्रतिक्रिया प्रक्रियाओं का अभ्यास किया। अधिकारियों के मुताबिक इस तरह के अभ्यास वास्तविक आपात स्थितियों के दौरान जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

एसडीआरएफ का कहना है कि उसने सभी तरह के हालात से बेहतर ढंग से निपटने के लिए अपनी क्षमता को मजबूत किया है।