Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Gujarat: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान क्रैश, प्लेन के गिरने के बाद लगी आग

गुजरात में अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानी नगर इलाके में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। पुलिस ने जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि विमान के गिरने के बाद उसमें आग लग गई और दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया है। 

ये एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान था। इसकी क्षमता 300 यात्रियों की थी। एअर इंडिया का ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। हादसे के वक्त विमान में 242 यात्री सवार थे।

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया, "एयरपोर्ट के पास मेघानी नगर इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।" इस हादसे के बारे में और जानकारी का इंतजार है।