Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल, यात्री हिरासत में

उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली लगने से दो AAICLAS स्क्रीनर्स घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ का एक यात्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने वाली फ्लाइट IX-1810 से यात्रा करने वाला था। यात्री ने एयरपोर्ट पर अपनी पिस्टल और मैगजीन की जानकारी पहले ही दे दी थी।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा प्रक्रिया के तहत हथियार की जांच के दौरान यात्री पिस्टल से मैगजीन निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और एक राउंड फायर हो गया। गोली पहले जमीन से टकराई और उसके बाद पास में खड़े दो AAICLAS स्क्रीनर्स को लग गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस और सुरक्षा अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि पिस्टल से गोली किन परिस्थितियों में चली। वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि 16 अगस्त को करीब सुबह 9:30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट IX-1810 के एक यात्री ने यात्रा के लिए अपना हथियार घोषित किया था। हथियार की जांच के दौरान यात्री से गलती से एक राउंड फायर हो गया, जिसमें दो AAICLAS स्क्रीनर्स घायल हुए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और पूरी घटना की जांच जारी है।