Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

J-K: अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, लगी लंबी कतारें

सालाना अमरनाथ यात्रा की शुरुआत इस बार तीन जुलाई से होगी। इसे लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह दिख रहा है और उन्होंने यात्रा के लिए पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र तीर्थस्थल के लिए पंजीकरण कराने सोमवार को जम्मू के रेहारी स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। यहां लोगों की लंबी कतार दिखी।

पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं में से कुछ ऐसे भी थे जो पिछले चार दशकों से लगातार पवित्र गुफा के दर्शन करते रहे हैं। वहीं कुछ श्रद्धालु पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। इस साल तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा नौ अगस्त तक चलेगी।

सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी है ताकि अधिकारी उनकी संख्या के हिसाब से यात्रा के सभी जरूरी इंतजाम कर सकें। तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य से जुड़े कड़े प्रोटोकॉल भी मानने होंगे। सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाया जा रहा है ताकि श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित रहें और यात्रा सुचारू रूप से चलती रही।