Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

पिकलबॉल ने भारत में मचाई धूम, ओलंपिक भविष्य पर टिकी हैं निगाहें

पूरे भारत में धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे पिकलबॉल खेल ने सोमवार को नई उपलब्धि हासिल की है। रैकेट से खेला जाने वाला ये खेल टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का मिला जुला रूप है।

भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने सोमवार को वसंत कुंज के जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में अत्याधुनिक पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। इसे दिल्ली में खेल की बढ़ती लोकप्रियता के लिए अहम माना जा रहा है।

पिकलबॉल में इंग्लिश ओपन जीतने वाले, जी.डी. गोयनका स्कूल के अनाहत मुदगिल ने खेल को ओलंपिक में मान्यता मिलने की उम्मीद जताई। भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष ने पिकलबॉल की संभावित ओलंपिक यात्रा के बारे में जानकारी दी और कार्यक्रम के दौरान गेम में अपना हाथ आजमाया।

बत्रा के मुताबिक पिकलबॉल खेल मे वो सब है, जिसकी बदौलत इसे मुख्य धारा के ओलंपिक खेलों में शामिल किया जा सकता है। जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है, इस खेल को ओलंपिक मंच पर देखने का सपना वास्तविकता के करीब आता जा रहा है।