Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

तमिलनाडु में राजभवन के बाहर फेंका गया पेट्रोल बम, हिरासत में आरोपी

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में राजभवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने यहां पेट्रोल बम फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

एक शख्स ने बुधवार दोपहर राजभवन के मेन गेट पर पेट्रोल बम फेंक दिया। गनीमत रही कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि पेट्रोल बम फेंकने वाले व्यक्ति को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी से पेट्रोल बम फेंकने के मकसद के बारे में पूछताछ की जा रही है।