Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Petrol, Diesel Price Hike: बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी

देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है. पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर महंगा होकर ₹97.77 तक पहुंच गया है, जबकि डीजल ₹3.11 प्रति लीटर बढ़कर ₹90.67 हो गया है. तेल की कीमतों में करीब 4 साल बाद बदलाव किया गया है. इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी तेल के दाम बढ़ाए जाने का इशारा कर दिया था. उनके बयान के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्‍द इजाफा हो सकता है.

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी तेल की कीमतों में देशभर में बदलाव दिख रहा है. नई दरें शुक्रवार रात से ही लागू हो चुकी हैं. पेट्रोलियम कंपनियों ने पहले ही महंगे क्रूड की वजह से रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया था. पेट्रोलियम मंत्री ने भी कहा था कि अगर तेल के दाम नहीं बढ़ाए गए तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में ही 1 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा पहुंच जाएगा. हालांकि, पेट्रोल और डीजल के दाम में जो बढ़ोतरी की गई है, घाटे के मुकाबले कम ही है. 

दिल्‍ली में कितनी हो गई तेल की कीमत

  • नियमित पेट्रोल ₹94.77 से बढ़कर ₹97.91 प्रति लीटर पहुंच गया है.
  • प्रीमियम पेट्रोल का रेट ₹102–104 से ₹105.14–107.14 प्रति लीटर हो गया है.
  • नियमित डीजल का रेट ₹87.67 से बढ़कर ₹90.78 प्रति लीटर हो गया.